Voice Of The People

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी तो नोएडा में माफिया संजय भाटी के अवैध निर्माण को ढहाया गया

 

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की अब माफियाओं पर कार्यवाही शुरू हो गई है। जब से विकास यादव प्रकरण का मामला सामने आया है तब से ही उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकार पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में माफियाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी माफियाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए आए थे। लेकिन बीच में कुछ महीनों के लिए कोरोना काल में एनकाउंटर रुके हुए थे। लेकिन विकास यादव प्रकरण के बाद अब ऑपरेशन क्लीन फिर से शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।

मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया

आपको बता दें कि विकास दुबे के घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। विकास दुबे का घर पूरा किला नुमा था लेकिन अब इसे ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने यह कार्यवाही सुबह ही की थी। लेकिन इसके बाद प्रदेश के अन्य माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चला है। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने गाजीपुर में अपराधी मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण को ढहा दिया। साथ ही साथ गाजीपुर स्थित उसके गोदाम को भी सील कर दिया गया है। यही नहीं नोएडा प्रशासन ने नोएडा में माफिया सुंदर भाटी के भी अवैध निर्माण को ढहा दिया है। प्रदेश के अन्य अपराधियों पर भी कार्यवाही की जा रही है। उनका कच्चा चिट्ठा डीजीपी ऑफिस पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द कुख्यात अपराधियों का फैसला करें और ऑपरेशन शुरू करें।

SHARE

Must Read

Latest