Voice Of The People

धोनी की बेस्ट पारी से लेकर बेस्ट मोमेंट तक ये है वो 5 बहतरीन पारियां जिन्हें देश कभी भुला नहीं सकता है

भारत के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने यह घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए की, महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा धन्यवाद, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद, शाम 7:29 से आप मुझे रिटायर मान लें।

जब धोनी ने क्रिकेट के मैदान में साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था तब किसी ने नहीं सोचा था ये खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में इस तरह अपना एक अलग इतिहास लिख देगा। अपने शुरुआती दिनों में धोनी अपने लंबे-लंबे बाल और गगनचुम्बी छक्कों की बरसात करने के लिए जाने जाते थे। हलांकि बाद में धोनी वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेम रीडर बनकर उभरे और मैच को अंत तक लेजाकर खत्म करने की कला के चलते भारत के सबसे बड़े फिनिशर बनकर भी उभरें।

एमएस धोनी जब से भारतीय क्रिकेट के फलक पर आए हैं, तभी से उन्होंने एक से बढ़कर एक कई यादगार पारियां खेली हैं। उन्होंने कई मौकों पर हार के मुंह से जीत छीनकर भारत की झोली में डाली हैं।

धोनी ने भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी तो जिताई ही हैं साथ ही साथ कुछ ऐसी पारियां भी खेली जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को आईसीसी के हर एक टूर्नामेंट जैसे कि आईसीसी 2007 टी20 विश्वकप, आईसीसी 2011 वनडे विश्वकप और उसके बाद आईसीसी 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को खिताबी जीत दिलाई है।

आइये जानते है धोनी की अब तक की 5बड़ी पारियां

1:- आईसीसी विश्वकप 2011 फाइनल

2011 विश्वकप फ़ाइनल में धोनी द्वारा खेली गई 91 रनों की अहम पारी सभी फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी। जिसके चलते टीम इंडिया ने साल 1983 के 28 साल बाद विश्वकप पर कब्ज़ा जमाया था।

2:- जब माहि ने पाकिस्तान के छक्के छुडाए
2005 में पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी। जिसमे 5 मैचों की सीरीज के विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे मैच में धोनी ने 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन 123 गेंदों में 148 रनों की विशाल पारी खेली थी। जिस पारी से सभी धोनी की बल्लेबाजी और उनके लंबे – लंबे बालों के फैन हो गए थे। इस पारी में धोनी ने 15 चौके और 4 छक्के लगाये थे।

3:- वो टेस्ट मैच जब धोनी रचा था नया इतिहास

2012-13 सत्र में बॉर्डल-गावस्कर सीरीज के पहले मैच में धोनी ने चेन्नई में एमए चिदम्बरम के मैदान पर 224 रन की पारी खेली।धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 224 रन बनाए और कोहली ने उनका भरपूर साथ दिया। भारत ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज की थी।

4:- भुलाया नहीं जा सकता है श्री लंका के साथ वो मैच जब अकेले दम पर दिलाई थी जीत

२०१३ में त्रिनिदाद के मैदान पर ट्राई सीरीज का फाइनल मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बना लिए। भारत के 182 पर टीम के 9 विकेट गिर चुके थे। और फिर आए धोनी जिन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 52 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी।

अंतिम ओवर में 15 रन बनाने की जरुरत थी और धोनी ने दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर देश को चैंपियन बनाया।

5:- ये थी धोनी के कैरियर की बेस्ट पारी

श्रीलंका के खिलाफ 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में धोनी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरें। इस तरह धोनी ने मैदान में आते ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान के चारो ओर चौके – छक्के बरसाते हुए 145 गेंदों में नाबाद 183 रन बना डाले। इस तरह ये धोनी के अभी तक के करियर की बेस्ट पारी है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest