Voice Of The People

कैसे देश में एशियाई शेरों की आबादी बढ़ी?

भार्गव ठक्कर, जन की बात

देश में एशियाई शेरों की आबादी बढ़ी है और इस पर प्रसन्नता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जाहिर की है।

एशियाई शेरों की आबादी 29 प्रतिशत तक बढ़ गई। भौगोलिक रूप से इनका फैलाव 36% तक बढ़ा है।

गुजरात के गिर वन इलाके में एशियाई शेर की आबादी बढ़ गई है। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक ट्वीट में दी। ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा दो बहुत अच्छी खबरें हैं:- गुजरात के गिर वन में रहने वाले एशियाई शेर की आबादी लगभग 29% तक बढ़ गई है। भौगोलिक रूप से वितरण क्षेत्र (फैलाव) 36% तक बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि “गुजरात के लोगों और उन सभी लोगों को बधाई जिनके प्रयासों से यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है”।

कैसे बढ़ी आबादी?

प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में लिखा, पिछले कई वर्षों से गुजरात में शेरों की आबादी लगातार बढ़ रही है। यह सामुदायिक भागीदारी, प्रौद्योगिकी पर जोर, वन्यजीव स्वास्थ्य सेवा, उचित आवास प्रबंधन और मानव व शेरों के बीच संघर्ष को कम करने के कदमों का नतीजा है। आशा है कि यह सकारात्मक प्रवृत्ति आगे भी जारी रहेगी।

बता दें गुजरात के जूनागढ़ में स्थित गिर वन ‘बाघ संरक्षित क्षेत्र’ है।  यह क्षेत्र पूरी दुनिया में ‘एशियाई बब्बर शेरों’ के लिए चर्चित है। जूनागढ़ नगर से 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 1,295 वर्ग किलोमीटर है। गिर वन संरक्षित क्षेत्र की स्थापना 1913 में एशियाई शेरों को संरक्षण प्रदान करने के लिए की गई थी।

Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest