क्या आप भारत बंद का समर्थन करतें हैं? जन की बात लाइव ऑनलाइन ओपिनियन पोल

किसान प्रदर्शन बहुत ही तेज गति से आगे बढ़ रहा है और अब यह राजनीतिक मंच का अखाड़ा भी बनते जा रहा है। इसी क्रम में कल कई किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। हालांकि इसमें अब राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हो रही हैं और लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन किया है। आपको बता दें कि कल के बंद का विरोध भी हो रहा है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि अभी कोरोना से लॉकडाउन में लोगों का व्यापार चौपट हुआ था तो इस बंद का क्या मतलब है? यह उल्टा उन पर असर करेगा। धीरे-धीरे व्यापार लोगों का सुधर रहा है। इस बंद से उन्हें नुकसान भी होगा। इसी बीच जन की बात की टीम ने एक ऑनलाइन पोल करने का फैसला किया है। यह पोल सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा और जन की बात के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कल सुबह 6:00 बजे इसके नतीजे आएंगे। सोशल मीडिया पर जन की बात ने जनता से पूछा है कि क्या आप भारत बंद का सपोर्ट करते हैं? कल सुबह ही इस पोल के नतीजे आएंगे और पता चलेगा कि कितने प्रतिशत लोग भारत बंद का विरोध/सपोर्ट करते हैं।

आपको बता दें कि अब किसान आंदोलन में राजनीतिक पार्टियां भी रुचि ले रही हैं और सभी विपक्षी राजनीतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज इस को लेकर धरना भी दिया और उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने भी कहा है कि अगर यह बिल वापस नहीं होता है तो वह भी किसानों के साथ बड़े पैमाने पर धरने पर बैठेंगी।

Must Read

Latest