बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा का दावा- टीएमसी नेता ने नूपुर शर्मा के सिर पर रखा 5 लाख का ईनाम

नूपुर शर्मा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब टीएमसी के वरिष्ठ नेता ने नूपुर शर्मा का सर कलम करने वाले को 5 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। ऐसा दावा बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने किया है। बता दें कि नूपुर शर्मा ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी लेकिन उसके बावजूद कट्टरपंथी लगातार नूपुर शर्मा को धमकियां दे रहे हैं और नूपुर शर्मा के गला काटने की बात कर रहे हैं। टीएमसी नेता वसीम रजा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि जो भी नूपुर शर्मा का सर कलम करेगा, उसे वह 5 लाख रुपए देंगे और इसको पूरी गारंटी के साथ कह रहे हैं।

टीएमसी नेता ने अपने पोस्ट में गुस्ताख ए रसूल और नूपुर शर्मा बीजेपी लीडर हैशटैग का इस्तेमाल किया है और उन्होंने अपने समर्थकों से इस पोस्ट को अधिक से अधिक संख्या में शेयर करने की भी अपील की है। बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था।

टीएमसी नेता वसीम रजा के संबंध कई बड़े टीएमसी नेताओं के साथ है और सोशल मीडिया पर उसकी बंगाल सरकार में मंत्री जावेद अहमद खान के साथ भी फोटो है। टीएमसी विधायक गौतम चौधरी के साथ भी उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने वसीम रजा के इस घटिया कृत्य को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लोगों को बताया।

Must Read

Latest