कर्नाटक में कांग्रेस पर पीएम मोदी का आरोप, कहा- देशहित के खिलाफ है ‘शाही परिवार’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए उस पर कर्नाटक को भारत से अलग करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब देश हित के खिलाफ काम करने की बात आती है, तो उसका ‘शाही परिवार’ सबसे आगे रहता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उनके दिल में बहुत दर्द है, इसलिए वे कहना चाह रहे हैं कि यह देश इस प्रकार के खेल को कभी स्वीकार नहीं कर सकता।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारत में राज करने के लिए वे विदेशी शक्तियों को उकसाते हैं। यह लोग गुप्त रूप से भारत को पसंद न करने वाले विदेशी राजनयिकों के साथ चुपचाप मिलते हैं। देश को इन सारी बातों का पता है… बार-बार ऐसे अनुचित कार्य में उन्हें कोई शर्मिंदगी नहीं होती है…इस कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस का शाही परिवार एक कदम और आगे बढ़ गया है…मर्यादाएं तोड़कर आगे बढ़ा है।’’

Must Read

Latest