Voice Of The People

बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput की तीसरी बरसी आज, परिवार और फैंस को आज भी इंसाफ का इंतजार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए आज पूरे 3 साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनका परिवार इंसाफ का इंतजार कर रहा है।

सुशांत 14 जून, 2023 को बांद्रा के अपने फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। लेकिन तक चाहने वालों को इंसाफ का इंतजार है। आज 3 साल बाद कहां तक पहुंची है सीबीआई जांच? कब सामने आएआ सुशांत की मौत का सच? ऐसे कई सवालों के जवाब का इंतजार फैंस और एक्टर के परिवार को है।

साल 2021 में सुशांत सिंह राजपूत केस में अपडेट पाने के लिए सुप्रिम कोर्ट में एक PIL फाइल की गई। इसमें CBI से सुशांत सिंह राजपूत केस में लेटेस्ट अपडेट मांगा गया। लेकिन सुप्रिम कोर्ट ने इस PIL पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा। फैंस अब भी सुशांत को न्याय दिलाने की गुहार लगाते नजर आते हैं और अपने सुपरस्टार को मिस भी करते हैं।

मौत को तीन साल बाद भी उनके पिता कौशल कुमार सिंह और उनकी तीनों बहने मितु सिंह, नीलू सिंह और श्वेता सिंह उन्हें इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रह हैं। परिवार ने सोशल मीडिया में कई पेज क्रिएट किए हैं। जिसमें वे समय-समय पर सुशांत की लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और जानकारियां साझा करते रहते हैं। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह कहते हैं सीबीआई ने इस केस को खड्डे में मरने के लिए छोड़ दिया है।

SHARE

Must Read

Latest