राजस्थान में लॉ एंड आर्डर ध्वस्त, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे की दबंगई आई सामने

राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में कानून व्यवस्था की कई घटनाएं सामने आई है। वहीं अब एक घटना में कैबिनेट मंत्री के भतीजे ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ की है। बताया जाता है कि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे ने हर्षदीप खाचरियावास ने अपने साथियों के साथ मिलकर वैशाली नगर स्थित होटल काउंटिंग में जमकर हंगामा किया।

हर्षदीप खाचरियावास अचानक रात को अपने साथियों के साथ होटल पहुंचते हैं और वहां पर तोड़फोड़ करनी शुरू कर देते हैं। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया है कि होटल की तरफ से पुलिस को एक सूचना दी गई है, जिसमें बताया गया है पुलिस के सामने ही हर्षदीप में कर्मचारियों को पीटा, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने रोका नहीं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।

बताया जाता है कि हर्षदीप खाचरियावास ने होटल में काम कर रहे लोगों को जान से मारने की धमकी दी और काफी उत्पात मचाया। प्रताप सिंह खाचरियावास अशोक गहलोत सरकार में मंत्री हैं। उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफी करीबी बताया जाता है।

Must Read

Latest