Voice Of The People

INDIA Vs BHARAT पर हिमंत और जयराम आमने सामने, हिमंता ने ट्विटर बायो से हटाया “INDIA” शब्द

लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ नाम से मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी है। पूर्व में इस गठबंधन को UPA के नाम से जाना जाता था। बेंगलुरु में कांग्रेस सहित 26 पार्टियों की दो दिनी बैठक आज 18 जुलाई को संपन्न होगी। इस गठबंधन का मुख्य एजेंडा बीजेपी और NDA को टक्कर देना है। मगर, अब लड़ाई ‘INDIA’ और ‘भारत’ के बीच आ गई है।

बेंगलुरु में हुई बैठक में विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम बदलकर ‘INDIA’ कर लिया है। जिसका फुल फॉर्म है ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट या डेमोक्रेसी इंक्लूसिव अलायंस’। विपक्षी नेताओं के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस नाम का ऐलान हुआ। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई। विपक्षी दल जहां इसे ‘Team India’ बता रहे हैं, वहीं बीजेपी और उसके नेता नाम पर निशाना साधना शुरू कर चुके हैं।

‘INDIA’ नाम अंग्रेजों ने दिया था

विपक्षी गठबंधन के नाम पर निशाना साधते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, ‘हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारा नाम INDIA रखा। कांग्रेस ने इसे सही मान लिया। हमें खुद को इस औपनिवेशिक विरासत से मुक्त कराना होगा। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे।’ वो आगे लिखते हैं… इंडिया के लिए कांग्रेस और भारत के लिए मोदी।’ इसके साथ ही हिमंत ने अपने ट्विटर बायो से ‘INDIA’ शब्द भी हटा दिया है।

कांग्रेस ने दी सफाई

INDIA बनाम ‘भारत’ पर छिड़ी जंग में जब हंगामा बरपा तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से सफाई आने लगी। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने लिखा, ‘भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1… इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ होगा।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest