रजनीकांत ने सीएम योगी के क्यों छुए पैर? सुपरस्टार अभिनेता ने खुद बताया

सुपरस्टार रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की थी। उन्होंने सीएम योगी को नमस्ते कहा और फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। लेकिन इन तस्वीरों को लेकर रजनीकांत की सोशल मीडिया पर ख़ूब आलोचना होने लगी।

लोगों का कहना था कि रजनीकांत उम्र में योगी आदित्यनाथ से काफ़ी बड़े हैं लेकिन फिर भी उनके पैर छू रहे हैं। अब रजनीकांत ने इन आलोचनाओं पर जवाब दिया है। रजनीकांत ने कहा है कि संन्यासियों और योगी के पैर छूना उनकी आदत है, फिर उनकी उम्र कुछ भी हो।

रजनीकांत ने कहा कि कोई संन्यासी हो या योगी, उनके पैर छूना मेरी आदत है, चाहे वो उम्र में मुझसे छोटे ही क्यों न हों। यही मैंने किया। फ़िल्म ‘जेलर’ की स्क्रीनिंग के लिए उत्तर प्रदेश पहुँचे थे। वो ये फ़िल्म सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ देखना चाहते थे लेकिन सीएम की व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो सका।

Must Read

Latest