Voice Of The People

रोजगार को लेकर अच्छी खबर, सितंबर महीने में 17 लाख से अधिक नए EPFO मेंबर बने

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सितंबर महीने में 17.21 लाख सदस्य जोड़े हैं। पेरोल डेटा के अनुसार पिछले महीने की तुलना में ईपीएफओ से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या में 21,475 की वृद्धि हुई। सालाना आधार में पेरोल डेटा में 38,262 सदस्यों का इजाफा हुआ है। यानी संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं।

आंकड़ों से संकेत मिलता है कि सितंबर 2023 के दौरान लगभग 8.92 लाख नए सदस्यों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्यों की हिस्सेदारी उक्त महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 58.92 प्रतिशत है। श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार आंकड़े दर्शाते हैं कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं, जिनमें ज्यादातर पहली बार नौकरी कर रहे हैं।

वहीं ईपीएफओ डाटा से यह भी पता चलता है कि कुल 11.93 लाख लोगों ने ईपीएफओ छोड़कर दोबारा ज्वाइन किया है। यह वह लोग है जिन्होंने अपनी जॉब को स्विच किया है। वहीं सितंबर 2023 में ईपीएफओ छोड़ने वालों की बात करें तो यह 3.64 लाख सब्सक्राइबर हैं। ऐसे में इस महीने नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में 12.17 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

SHARE

Must Read

Latest