Voice Of The People

वित्त वर्ष 24 के दौरान भारत का सी फूड निर्यात अपने उच्चतम स्तर पर, पढ़िए पूरी ख़बर

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के अनुसार 2023-24 में भारत से समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात17,81,602 मीट्रिक टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 2022-23 में यह 17,35,286 मीट्रिक टन था।

हालांकि मौद्रिक मूल्य के संदर्भ में समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यात के मूल्य में गिरावट आई है। भारत ने 2023-24 के दौरान 60,523.89 करोड़ रुपये या 7.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समुद्री खाद्य पदार्थ निर्यात किया। 2022-23 में समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यात का मूल्य 63,969.14 करोड़ रुपये या 8,094.31 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।

बताते चलें कि 2023-24 में भारत से कुल समुद्री खाद्य निर्यात में फ्रोजन झींगा मुख्य निर्यात वस्तु बना रहा। 2023-24 में फ्रोजन झींगा का कुल निर्यात 40,013.54 करोड़ रुपये या 4881.27 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। फ्रोजन झींगा ने कुल समुद्री खाद्य निर्यात में मात्रा के लिहाज से 40.19% और मूल्य के लिहाज से 66.12% योगदान दिया।

दूसरे स्थान पर फ्रोजन मछली थी। भारत ने 5,509.69 करोड़ रुपये या 671.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की फ्रोजन मछली का निर्यात किया, जो मात्रा में कुल समुद्री खाद्य निर्यात का 21.42% और डॉलर आय में 9.09% था।

SHARE

Must Read

Latest