Voice Of The People

10 अफ्रीकी देशों के साथ सैन्य अभ्यास करेगा भारत, जानें क्या है खास

भारतीय नौसेना अप्रैल के मध्य में 10 अफ्रीकी देशों के साथ एक विशाल युद्धाभ्यास करेगी। इसका उद्देश्य अफ्रीका महाद्वीप के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने बताया कि भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स संयुक्त रूप से इस अभ्यास को आयोजित करेंगे, जिसका नाम अफ्रीका-इंडिया मैरीटाइम एंगेजमेंट (एआईकेईवाईएमई) है। यह अभ्यास तंजानिया के दार-एस-सलाम के तट पर होगा। इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

अभ्यास छह दिनों तक चलेगा। इसमें कोमोरोस, जिबूती, इरिट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका समेत 10 अफ्रीकी देश हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि यह कवायद पीएम नरेंद्र मोदी की वैश्विक दक्षिण के साथ जुड़ावकी विजन महासागर (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंडग्रोथ एक्रॉस रीजन) के अनुरूप है। पीएम ने हाल ही में मॉरिशस यात्रा केदौरान इस विजन की घोषणा की थी।

नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने सोमवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय नौसेना ने ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आईओआर देशों की नौसेनाओं और एजेंसियों के साथ अपनी साझेदारी को गहरा किया है।

SHARE

Must Read

Latest