Voice Of The People

मोदी सरकार में बढ़ रहा संगठित क्षेत्र में रोजगार, EPFO में जुड़े 16 लाख से अधिक नए सदस्य

रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाला प्रमुख संगठन ईपीएफओ (EPFO) देश में संगठित क्षेत्र में रोजगार के लगातार बढ़ते संकेत दे रहा है। फरवरी, 2025 में ईपीएफओ ने कुल 16.10 लाख नए सदस्यों को जोड़ा, जो बीते वर्ष की तुलना में 3.99% अधिक है। श्रम मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए पेरोल डेटा के अनुसार, यह बढ़ोतरी देश में आर्थिक गतिविधियों और जागरूकता अभियानों के असर को दर्शाती है।

इस महीने में लगभग 7.39 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं। मंत्रालय का कहना है कि इस इजाफे के पीछे रोजगार के बढ़ते अवसर, कर्मचारी हितों के प्रति जागरूकता और ईपीएफओ द्वारा चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख कारण हैं।

सबसे दिलचस्प आंकड़ा यह है कि फरवरी में जुड़े नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के युवाओं की हिस्सेदारी 57.71% रही, जो लगभग 4.27 लाख है। यह दर्शाता है कि युवा बड़ी संख्या में संगठित क्षेत्र की ओर आकर्षित हो रहे हैं और रोजगार के बेहतर अवसर तलाश रहे हैं।

SHARE

Must Read

Latest