भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी साइप्रस पहुंचे। साइप्रस की दो दिवसीय यात्रा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए वार्ताएं की हैं। सोमवार को निकोसिया के ऐतिहासिक केंद्र पर पीएम मोदी के आगमन के दौरान साइप्रस की एक सांसद ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया के ऐतिहासिक केंद्र पहुंचे थे। इस दौरान निकोसिया परिषद की सदस्य माइकेला काइथ्रेओटी म्हाल्पा ने पारंपरिक तरीके से प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद के इस अभिवादन को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया है।
https://x.com/ANI/status/1934555563259818091
पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने कहा है कि दोनों देशों के अध्यक्षों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर चिंता व्यक्त की है और दोनों का मानना है कि यह युद्ध का युग नहीं है। वहीं, साइप्रस के राष्ट्रपति ने कहा कि उनके और पीएम मोदी के बीच साइप्रस मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि साइप्रस तुर्की के अवैध कब्जे को खत्म करना चाहता है।