प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीते 10 साल में 25 देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया है। हाल ही में त्रिनिदाद एंड टोबैगो और घाना ने पीएम मोदी को अपने बड़े नागरिक सम्मान दिए। इन सम्मानों में सऊदी अरब का किंग अब्दुलअजीज सैश, अमेरिका का लीजन ऑफ मेरिट, फ्रांस का ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं। इससे भारत की वैश्विक साख और बढ़ी है।
बीते शुक्रवार को पीएम मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ दिया गया। इससे दो दिन पहले घाना ने भी उन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से नवाजा। बीते 10 साल में पीएम मोदी को 25 बड़े अंतरराष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं।
देखिए पूरी लिस्ट
सऊदी अरब: किंग अब्दुलअजीज सैश
अफगानिस्तान: गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
फलस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन
संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद
रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
मालदीव: निशान इज्जुद्दीन
बहरीन: किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां
अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट
भूटान: ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो
पापुआ न्यू गिनी: एबाकल अवॉर्ड
फिजी: कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
पापुआ न्यू गिनी: ऑर्डर ऑफ लोगोहू
मिस्र: ऑर्डर ऑफ नाइल
फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
ग्रीस: द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
डोमिनिका: डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर
नाइजीरिया: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजरन
गुयाना: द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
बारबाडोस: ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
कुवैत: मुबारक अल-कबीर ऑर्डर