देश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत बड़ी सफलता देखने को मिली है। सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 16 जुलाई 2025 तक भारत के 80.93% ग्रामीण घरों को नल से पीने योग्य पानी की सुविधा मिल चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा साझा की गई है।
मंत्रालय के अनुसार, ग्रामीण भारत के कुल 19.36 करोड़ घरों में से 15.67 करोड़ घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जल जीवन मिशन की शुरुआत अगस्त 2019 में की गई थी, तब यह आंकड़ा मात्र 16.7% था। यानी बीते 5 वर्षों में 124.3 मिलियन नए कनेक्शन जोड़े गए हैं।
जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, गोवा, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, दादरा-नगर हवेली, दमन दीव, पुडुचेरी और पंजाब जैसे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने सभी ग्रामीण घरों में नल जल सुविधा प्रदान कर दी है और “हर घर जल” का सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।