सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 37 जरूरी दवाओं की कीमतें 10 से 15 फीसदी तक कम कर दी हैं। इनमें पेरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन और एमोक्सिसिलिन जैसी दवाएं शामिल हैं, जो दिल, डायबिटीज और इंफेक्शन से जुड़ी बीमारियों में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होती हैं।
यह फैसला शनिवार को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत किया है। नई कीमतें 35 अलग-अलग फॉर्मूलेशंस पर लागू होंगी, जिन्हें देश की बड़ी दवा कंपनियां तैयार करती हैं और बाज़ार में बेचती हैं।
सरकार ने जिन दवाओं के रेट कम किए हैं। वो ज्यादातर उन बीमारियों में दी जाती हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हैं, जैसे इन्फेक्शन, दिल की बीमारी, सूजन, डायबिटीज और विटामिन की कमी। कुल 35 दवाओं या दवा के फॉर्मूलों पर ये नई कीमतें लागू होंगी। इनमें Paracetamol, Atorvastatin, Amoxycillin, Metformin जैसी आम और असरदार दवाएं शामिल हैं। कुछ नई कॉम्बिनेशन वाली दवाएं भी इस लिस्ट में हैं।