Voice Of The People

iPhone 17 के सभी मॉडल का निर्माण भारत में, Apple का बड़ा फैसला

Apple ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी भारत में iPhone 17 के सभी मॉडल बनाएगी और उन्हें अमेरिकी को निर्यात करेगी। वर्तमान में टाटा समूह और ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन की पांच फैक्ट्रियों में iPhone का निर्माण हो रहा है। टाटा ने हाल ही में विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन की यूनिट्स का अधिग्रहण किया है और तमिलनाडु के होसुर प्लांट का विस्तार किया है। वर्तमान में दुनिया भर में बिकने वाले करीब 20% iPhone भारत में बनते हैं। अनुमान है कि 2027 तक यह आँकड़ा 26% से 40% के बीच पहुँच सकता है।

ऐपल अगले महीने से iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air का निर्माण भारत में शुरू करेगी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच भारत से 7.5 बिलियन डॉलर के iPhone निर्यात किए गए हैं, जबकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में यह आँकड़ा 17 बिलियन डॉलर था। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो वर्षों में भारत में बनने वाले लगभग आधे iPhone का उत्पादन टाटा समूह की फैक्ट्रियों में होगा।

Must Read

Latest