छत्तीसगढ़ का गौरव, पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित अंतराष्ट्रीय कलाकार तीजन बाई गंभीर रूप से बीमार हैं। पांडवानी की अपनी शक्तिशाली और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए जानी जाने वाली तीजन बाई बीमारी के दौर से गुजर रहीं हैं। उनकी आर्थिक हालत खराब हो चुकी है और तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। परिजन उनके इलाज को लेकर चिंतित हैं और इस मुश्किल हालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके परिवार के साथ खड़े हुए हैं।
पीएम मोदी ने तीजन बाई के परिवार से बात की है और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है पीएम मोदी ने तीजन बाई के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी है। खुद लोकगायिका तीजन बाई ने सरकार को चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई थी।
पीएम मोदी ने विनोद कुमार शुक्ला से भी की बात
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध लेखक विनोद कुमार शुक्ला से भी बात की है और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की है। विनोद कुमार शुक्ला भी बीमार चल रहे हैं। पीएम मोदी ने उनसे बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
