Voice Of The People

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, पीएम मोदी ने दी बधाई

बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बीजेपी के अगले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पार्टी ने नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है और बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।”

2006 में नितिन नबीन पटना वेस्ट विधानसभा सीट से पहली बार उपचुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद वह लगातार चुनाव जीतते गए। 2008 में परिसीमन के बाद पटना वेस्ट का नाम बांकीपुर विधानसभा सीट हो गया और यहीं से नितिन नबीन विधायक बनते आए हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51936 वोट से हराया। वहीं 2020 में नितिन नबीन ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को हराया था।

Must Read

Latest