Voice Of The People

दुर्भाग्य से हमारे देश में आज भी वो ताकतें मौजूद, जिन्होंने सोमनाथ पुनर्निमाण का विरोध किया… जानें पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान बिना नाम लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण के ठेकेदारों ने कट्टरपंथी ताकतों के सामने घुटने टेक दिए। उन्होंने कहा कि जब सरदार पटेल ने सोमनाथ के पुनर्निमाण की शपथ ली तो उन्हें भी रोकने की कोशिश की गई।

सोमनाथ में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दुर्भाग्य से आज भी हमारे देश में वो ताकतें मौजूद हैं। पूरी तरह सक्रिय हैं, जिन्होंने सोमनाथ पुनर्निमाण का विरोध किया था। आज तलवारों की जगह दूसरे कुत्सिक तरीकों से भारत के खिलाफ षड़यंत्र हो रहे हैं। इसलिए हमें ज्यादा सावधान रहना है। हमें खुद को शक्तिशाली बनाना है। हमें एक रहना है। एकजुट रहना है। ऐसी हर ताकत को हराना है, जो हमें बांटने की साजिश रच रही है।”

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी आस्था से जुड़े रहते हैं, अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत का संरक्षण करते हैं, उसके प्रति सजग रहते हैं तो हमारी सभ्यता की जड़ें भी मजबूत होती हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 1951 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के यहां आने पर भी आपत्ति जताई गई। उस समय सौराष्ट्र के मशहूर हमारे जामनगर के महाराज दिग्विजय सिंह जी आगे आए।

Must Read

Latest