Voice Of The People

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर देश की मजबूत आर्थिक स्थिति तक… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में क्या कहा?

28 जनवरी 2026 को संसद के बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी तब तक अधूरी है जब तक आत्मनिर्भर का जीवन नहीं जिया जाए। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश की आर्थिक स्तिथि बहुत मजबूत हुई है और महंगाई दर को कम रखने का रिकॉर्ड कायम रखा है। इसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग और गरीबों को हुआ है।

ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा है। आतंकियों के अड्डे को धवस्त कर दिया गया। आगे भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक होगा। सिंधु जल समझौता भी इसी का हिस्सा है।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने माओवादियों को लेकर कहा कि माओआतंकी पर भी निर्णायक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, “आज 126 से घटकर 8 जिलों तक रह गया है। सिर्फ 3 जिले इसमें गंभीर रूप से प्रभावित हैं। 2 हजार से ज्यादा माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वह दिन दूर नहीं जब देश से आतंक पूरी तरह खत्म हो जाएगा।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “भारत सोलर पावर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 20 लाख सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिससे लाखों परिवारों के घरों में बिजली का उत्पादन बढ़ा है। बीते 11 सालों में नॉर्थ ईस्ट में 7,200 से ज्यादा राजमार्ग बनाए गए हैं। रेलवे के विकास पर 80 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया है। पूर्वोतर के लिए सुरक्षा के लिए यह दशक निर्णायक दशक रहा है। आदिवासी इलाकों में 20,000 से ज्यादा गांव को विकास से जोड़ा जा रहा है। SC जाति के छात्रों को 42,000 हजार करोड़ की छात्रवृति दी जा चुकी है। मेरी सरकार खुशहाल किसान को विकसित भारत का लक्ष्य मानती है।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने महिलाओं के विकास को लेकर कहा, “देश का विकास सभी देशवासियों को समान अधिकार देकर ही संभव है। मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाई है। 10 कोड़ महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ा है। 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 60 लाख से ज्यादा महिला लखपति दीदी बनी है। ड्रोन दीदी भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

Must Read

Latest