Voice Of The People

मिडिल क्लास, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए मोदी सरकार के बजट में बड़े ऐलान, जानें क्या-क्या हुई घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में किसानों और एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए भी बड़े ऐलान किए हैं। पशुपालन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। दुग्ध, पोल्ट्री और पशु व्यवसायों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और वैल्यू चेन से किसान संगठनों को बढ़ावा मिलेगा।

बजट में मिडिल क्लास को जरूरी दवाओं पर ड्यूटी से छूट दिए जाना शामिल है। बजट में कैंसर और शुगर समेत 17 दवाओं पर सीमा शुल्क खत्म कर दिया है। इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाए जाने से जूते, चप्पल, स्मार्टफोन समेत कई मिडिल क्लास के उपयोग की चीजें सस्ती हो जाएंगी।

ग्रामीण महिलाओं के लिए शी-मार्ट्स का ऐलान किया गया है। ऐसी महिलाओं की अगुआई वाले तमाम बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए SHE (सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर) मार्ट्स शुरू किए जाएंगे, जहां महिलाएं अपने उत्पाद आसानी से बेच सकेंगी. इस दौरान वित्त मंत्री ने लखपति दीदी योजना की सफलता का भी जिक्र किया। इसके अलावा करीब 800 जिलों में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। हर जिले में कम से कम एक हॉस्टल बनाने का टारगेट है।

विदेश में मेडिकल और पढ़ाई पर होने वाले खर्च को लेकर बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने TCS के तहत खर्च पर इंटरेस्‍ट रेट को 5% से घटाकर 2% कर दिया है। यानी आप विदेश में अपना पैसा खर्च करते हैं तो कम ब्‍याज देना होगा। हालांकि यह सिर्फ एजुकेशन और मेडिकल खर्च के लिए ही मान्य होगा।

हेल्थ और मेडिकल सेक्टर पर बजट में फोकस रहा। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 5 मेडिकल हब में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी होगी, वहां आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक सर्विसेज, पोस्ट-केयर और रिहैब सेंटर विकसित किए जाएंगे, जिससे हेल्थ सेक्टर में रोजगार बढ़ेगा। इसके अलावा हाई क्वालिटी के आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। बायो फार्मा स्कीम का भी ऐलान किया गया है।

Must Read

Latest