Voice Of The People

सदन में पीएम मोदी के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना… लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बात मानने के लिए पीएम का जताया आभार

संसद का बजट सत्र चल रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। पीएम मोदी को बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था लेकिन विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया, जिसके बाद यह टल गया। ओम बिरला ने कहा कि मेरी बात मानकर पीएम मोदी सदन में नहीं आए क्योंकि यहां पर अप्रत्याशित घटना घट सकती थी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि देश ने देखा कल क्या हुआ, मैंने पीएम से ना आने का आग्रह किया, महिला सांसद वहां पहुंच गई थी, हालत को देखते हुए पीएम को ना आने का आग्रह किया, क्योंकि पीएम के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। ओम बिरला ने कहा कि ये सदन की गरिमा के खिलाफ है। मेरा आग्रह मानने के लिए पीएम का आभार।

फिलहाल सदन कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। ओम बिरला ने विपक्ष से कहा कि पोस्टर लेकर आएंगे तो संसद नहीं चलेगा। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बुधवार को लोकसभा में कुछ सदस्यों का व्यवहार गलत था। उन्होंने कहा कि स्पीकर के ऑफिस में कुछ विपक्षी सदस्यों का व्यवहार एक ‘काला धब्बा’ है। हम सभी को सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना चाहिए।

Must Read

Latest