Voice Of The People

घुसपैठियों को बचाने के लिए ताकत लगाई जा रही… टीएमसी पर पीएम मोदी ने साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। पीएम मोदी जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए, तुरंत विपक्ष नारेबाजी करने लगा।पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी काफी शक्ति उनकी (कांग्रेस) गलतियों को ठीक करने में जा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के मन में जो उनके समय की छवि है उस छवि को धोने में लगी हुई है, क्योंकि उन्होंने देश को उसी हालत में छोड़ दिया था और इसी काम के लिए हमने फ्यूचर-रेडी पॉलिसी पर बल दिया है।

पीएम मोदी ने कहा, “आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तब होता है जब आपके पास आर्थिक सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों में देश के प्रति ऊर्जा हो, और खासकर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम हो, तभी विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है। वोटबैंक की राजनीति में डूबे हुए लोगों ने कभी भी देश के ऐसे अनेक पहलुओं को मजबूती देना प्राथमिकता नहीं समझा। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि न तो उनके पास कोई सोच थी, न कोई विजन और न ही कोई इच्छाशक्ति थी।”

बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “टीएमसी वाले खुद को अपनी गरीमा को देखें, निर्मम सरकार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है और यहां उपदेश दे रहे हैं। ऐसी निर्मम सरकार से वहां के लोगों का भविष्य डूब रहा है। वे यहांं उपदेश देते हैं। दुनिया का समृद्ध से समृद्ध देश भी अपने यहां गैर-कानूनी नागरिकों को निकाल रहा है। अपने यहां घुसपैठियों को बचाने के लिए ताकत लगाई जा रही है। घसुपैठिए मेरे देश के नागरिकों का हक छीन रहे हैं।”

Must Read

Latest