पीएम मोदी की सीट को घेरे हुईं थीं कांग्रेस की महिला सांसद, किरेन रिजिजू ने शेयर किया वीडियो

4 फरवरी को लोकसभा में कांग्रेस की महिला सांसद इकट्ठी होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घेराव करने वाली थीं। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही का एक वीडियो जारी किया है। एक्स पर फुटेज शेयर करते हुए रिजिजू ने दावा किया कि वीडियो में कांग्रेस की महिला सांसद बैनर और प्लेकार्ड पकड़े हुए, ट्रेजरी बेंच पर जाते हुए और प्रधानमंत्री की सीट को घेरे हुए हैं।

रिजिजू ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस पार्टी को अपने सांसदों के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है! अगर हमने सभी भाजपा सांसदों को नहीं रोका होता और महिला सांसदों को कांग्रेस सांसदों से भिड़ने नहीं बचाया होता तो बहुत बुरा सीन हो जाता। संसद में इज्जत और पवित्रता की रक्षा करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।”

किरेन रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया, “हमें अपने भाजपा- एनडीए सांसदों को कंट्रोल करना पड़ा। कांग्रेस सांसदों के इस बर्ताव से भाजपा की महिला सांसद बहुत गुस्सा हो गईं। हमने अपने सांसदों को हाथापाई करने से रोका। फिर ये सांसद स्पीकर के चैंबर में गए और स्पीकर को धमकाया। भाजपा की महिला सांसदों ने शिकायत दर्ज कराई है। देखते हैं स्पीकर क्या एक्शन लेते हैं और आगे क्या कदम उठाते हैं।”

Must Read

Latest