बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी तथ्यों से बात रखने के लिए जाने जाते हैं। टीवी डिबेट में कोई विरोधी उनके सामने टिक नहीं पता है। इस बीच एक डाटा आया है जिससे पता चलता है कि प्रदीप भंडारी पूरे देश भर में देखे जाने वाले टॉप प्रवक्ताओं में से एक हैं। आंकड़ों से साफ पता चलता कि देश की जनता टीवी डिबेट्स में प्रदीप भंडारी को खूब सुन रही है।
DataBeings की एक रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी के प्रवक्ताओं में प्रदीप भंडारी को देश में सबसे अधिक देखा जाता है। इस लिस्ट में प्रदीप भंडारी दसवें नंबर पर हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ताओं में वह दूसरे नंबर पर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हो, फेसबुक हो या फिर इंस्टा हो, सभी जगह प्रदीप भंडारी की लोकप्रियता जबरदस्त है और जब वह तथ्यों से अपनी बात रखते हैं तो सभी राष्ट्रवादी लोग उन्हें सुनते हैं।

