कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है: पीएम मोदी का बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर के स्थित कायड़ विश्राम स्थली पहुंचे। यहां पीएम मोदी कुल 16,686 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा पीएम मोदी युवाओं को 21,863 नियुक्ति पत्र सौंपें। ‘सर्वाइकल कैंसर’के लिए राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान का भी आधिकारिक शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान राजस्थान की चर्चा करने के साथ ही हाल ही नई दिल्ली में हुए AI समिट का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। पीएम मोदी ने AI समिट में दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष और कई बडी हस्तियां आई। सभी ने भारत की खुले मन से तारीफ की। लेकिन कांग्रेस ने इस दौरान दुनिया के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की।

पीएम मोदी ने कहा कि कभी कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी। लेकिन अब वो कांग्रेस नहीं बची है। अब ये INC MMC हो गई है। यानी ये मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11साल में सेना ने हर मोर्चे पर दुश्मनों को शिकस्त दी। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक सेना ने वीरता का लोहा मनवाया। लेकिन इसमें भी कांग्रेस ने दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया।

Must Read

Latest