ममता सरकार के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह ने जारी की चार्जशीट, घुसपैठियों को कड़ी चेतावनी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में बंगाल की टीएमसी सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी की है। कोलकाता में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां से घुसपैठिए भारत में प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि ये पूरे देश में अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की सीमाओं के रास्ते होने वाली घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है।

अमित शाह ने कहा, “इस बार जनता भाजपा को बहुमत देगी। राज्य को घुसपैठियों से मुक्त कराना है। यहां की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देती है। ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। सरकार घुसपैठयों को संरक्षण देती है। प्रदेश भारी बदहाली है। ममता सरकार केंद्र को सीमा पर बाड़ लगाने नहीं दे रही है। यहां पर चारों ओर आरजकता और बदहाली है। बंगाल की जनता भाजपा को बहुत देगी।”

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि 6 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ और भ्रष्टाचार के दिन खत्म हो जाएंगे। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी और सीमा पूरी तरह सील होगी।

शिक्षक भर्ती और अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने बंगाल के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों के कारण जिन युवाओं की उम्र सीमा निकल चुकी है, उन्हें भाजपा सरकार 5 साल का रिलैक्सेशन देगी। प्रभावित युवाओं को SSC भर्तियों में दोबारा मौका दिया जाएगा और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा।

Must Read

Latest