केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के दावों का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बात सच है, लेकिन पड़ोसी पाकिस्तान में। अमितशाह ने कहा कि इसके विपरीत देश में कीमतें स्थिर हैं और पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा कि जबकि राजग एक तरफ पुडुचेरी के विकास के लिए तत्पर है, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता हैं, ‘जो सोचते हैं कि पाकिस्तान के पेट्रोल के दाम भारत के हैं। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि ‘खाड़ी युद्ध के कारण भारत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा,’वह सही हैं। पेट्रोल की कीमत 458 रुपये है, जबकि डीजल 520 रुपये तक पहुंच गया है। लेकिन राहुल बाबा, यह भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हुआ है।
इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि भाकपा, माकपा पहले ही गठबंधन छोड़ चुके हैं, जबकि द्रमुक और कांग्रेस चुनावों में पांच सीटों पर एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। दूसरी ओर, राजग एकजुट है।
