गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव के लिए जारी किया बीजेपी का घोषणापत्र, जानें बीजेपी क्या बड़े वादे किए

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों जैसे मुद्दों पर अपना रोडमैप पेश किया है।अमित शाह ने बंगाल की महिलाओं लेकर युवाओं और किसानों तक से कई बड़े वादे किए हैं। अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में जिन आशाओं के साथ बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता दी थी वह जनता अब डरी हुई है और वह मन से परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र निराशा से बाहर निकलने का संकल्प, भय से मुक्ति का संकल्प और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प है।

बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ के बड़े वादे

बंगाल के पुर्ननिमार्ण का अभियान शुरू करेंगे

घुसपैठ पर जीरो टोलेरेंस होगा

3000 रु हर महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर

बेरोजगार को 3000 का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा

किसानों को हर साल 9 हजार की वित्तीय सहायता

7 वां वेतन आयोग 45 दिन में लागू

UCC को लागू करके सभी नागरिकों के लिए कानून सुनिश्चित करेंगे

बंगाल को अग्रणी राज्य बनाने के लिए 100 दिनों में रोडमैप जारी करेंगे

चाय बागानों को फिर से खुशहाल बनाएंगे

जूट उद्योग के लिए बंगाल में भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे

उद्योगों को बढ़ावा देंगे और स्टार्टअप्स को समर्थन देंगे

वंदे मातरम म्यूजियम बनेगाहर मंडल में एक महिला थाना बनाएंगे

औद्योगिक राजधानी कोलकाता को बनाऐंगे

पुलिस बल में महिलाओं को 33% आरक्षण

हर थाने में महिला डेस्क 24 घंटा काम करेगा

संदेशखाली मामले की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त महिला हाई कोर्ट जज नियुक्त करेंगे

मातंगनी हाजरा और रानी रशमोनी बटालियन का निर्माण करेंगे

नए रोजगार,स्टार्टअप का जाल

कानून व्यवस्था पर श्वेत पत्र तीन श्वेत पत्र लाए जाएंगे

दुर्गा बटालियन बनाई जाएगी

सरकार धान खरीदेगी

उद्योग के लिए 100 दिन का रोड मैप

सिंगूर में औद्योगिक पार्क बनेगा

4 नए औद्योगिक टाउनशिप बनेंगे

हल्दिया पोर्ट को विकसित किया जाएगा

खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे, रोजगार नीति लाएंगे

कैंसर अस्पताल बनाएंगे

मिड डे मील की क्वालिटी में सुधार करेंगे

Must Read

Latest