Home News बालासाहेब की शिवसेना कैसे उसका समर्थन कर सकती, जिसके दाऊद के साथ संबंध हो, बोले- एकनाथ शिंदे

बालासाहेब की शिवसेना कैसे उसका समर्थन कर सकती, जिसके दाऊद के साथ संबंध हो, बोले- एकनाथ शिंदे

0
बालासाहेब की शिवसेना कैसे उसका समर्थन कर सकती, जिसके दाऊद के साथ संबंध हो, बोले- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच पिछले 6 दिनों से कई खबरें सामने आ रही है. इसी बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने रविवार को पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए आश्चर्य जताया कि बाल ठाकरे की पार्टी उस दाऊद इब्राहिम के साथ सीधे संबंध रखने वाले लोगों का समर्थन कैसे कर सकती है? जो कई बम विस्फोट करके निर्दोष मुंबईकरों को मारने के लिए जिम्मेदार है.

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर लिखा, “हिंदू हृदय सम्राट वंदनिया बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना कैसे उसका समर्थन कर सकती है, जिनका दाऊद से सीधा संबंध है और जिन्होंने मुंबई बम विस्फोट करके निर्दोष मुंबईकरों को मार डाला? इसके विरोध में उठाया गया हमारा कदम है. इससे बेहतर मर जाना ही अच्छा है. अगर हिंदुत्व की विचारधारा का पालन करने के लिए हमें मरना भी पड़े, तो हम इसे अपनी नियति मानेंगे.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here