Voice Of The People

राहुल गांधी और प्रियंका सूरत के लिए रवाना, जानिए किन नेताओं को कोर्ट में रहने की मिली इजाजत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ को लेकर मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अपील दाखिल करने के लिए सूरत के लिए रवाना हो चुके हैं। राहुल अपील दायर करते वक्त खुद सूरत की सत्र अदालत में मौजूद रहेंगे। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के तीनों मुख्यमंत्री भी कोर्ट जाएंगे।

कांग्रेस के इन नेताओं को राहुल गांधी के साथ कोर्ट रूम में मौजूद रहने की इजाजत मिली है।

1) प्रियंका गांधी,2) केसी वेणुगोपाल,3) अशोक गहलोत,4) भूपेश बघेल,5) सुखविंदर सुक्खू,6) दिग्विजय सिंह,7) हरीश रावत,8) पवन बंसल,9) रघु शर्मा,10) जगदीश ठाकोर,11) अमित चावड़ा,12) कनिष्क सिंह,13) नैषाद देसाई,14) रुशिन रायका,15) पुनीत गोयल,

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, ‘यह क्या मतलब है कि मुख्यमंत्री कोर्ट में जा रहे हैं। यह नई परंपरा (को शुरू कर रहे हैं जो) दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक है। मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी से पूछताछ हुई थी तो क्या कार्यकर्ता निकले थे? सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दामाद जी (रॉबर्ट वाड्रा) से पूछताछ होती तो सब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर आ जाते हैं। यह दरबारी संस्कृति है जो दुर्भाग्यपूर्ण है और न्याय व्यवस्था का अपमान है।’

SHARE

Must Read

Latest