Home Featured प्रियंका वाड्रा ने जंतर- मंतर पर पहलवानों से की मुलाकात, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- एफआईआर की कॉपी नहीं मिली 

प्रियंका वाड्रा ने जंतर- मंतर पर पहलवानों से की मुलाकात, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- एफआईआर की कॉपी नहीं मिली 

0
प्रियंका वाड्रा ने जंतर- मंतर पर पहलवानों से की मुलाकात, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- एफआईआर की कॉपी नहीं मिली 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जंतर-मंतर पर पहलवानों से मुलाकात की और महीला पहलवानों के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले में WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को समर्थन भी दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा, “जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं लेकिन आज ये सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं। और मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह क्यों बचा रही है?”

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा से कहा कि पूरा देश धरना दे रहीं खिलाड़ियों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है।

वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उनके खिलाफ पहलवानों के विरोध और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर कहा, “मुझे अभी तक एफआईआर कॉपी नहीं मिली है। एफआईआर कॉपी मिलने के बाद मैं बोलूंगा।” उन्होंने कहा कहा- मैं अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा। मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। मुझे किसी भी तरह से कोई शिकायत नहीं है।मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। मुझे जहां भी जांच एजेंसी बुलाएगी, मैं जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि लगातार कई महीने से मुझ पर आरोप लग रहे हैं। मुझे और मेरे परिवार कष्ट में है।मैं चाहता हूं कि इस मामले में जल्द से जल्द जांच हो।इन लोगों के बयान लगातार बदलते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here