Voice Of The People

राजस्थान और बंगाल में बढ़ते अपराधिक मामलों को लेकर अनुराग ठाकुर ने साधा विपक्ष पर निशाना, कही ये बड़ी बात 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दूसरे राज्यों में अपराध के मामलों को लेकर विपक्ष पर जम कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेगूसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा पिछले 4 वर्षों में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की कुल 1.09 लाख घटनाएं और भारत में 22% बलात्कार के मामले राजस्थान से हैं।

उन्होंने कहा अपराधियों के खिलाफ कोई कदम उठाने के बजाय, सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अपने एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया।

वहीं अशोक गहलोत ने पालटवार करते हुए कहा कि ये विपक्ष के नेता माहौल खराब कर रहे हैं, वो बहुत बौखला और घबरा गए हैं। इनके पास कहने को कुछ नहीं है। कहने के लिए हमेशा सिर्फ रटी-रटाई बात होती है। प्रदेश के अंदर करप्शन बहुत है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। सुनवाई नहीं हो रही है। ये दो तीन बातें लगातार बोलते हैं लोग। वो बातें यही बोलने गए हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि विकास में कोई कमी रह गई हो तो बताओ। मैं ठीक करूंगा। हम लोग उनकी तरह घमंड नहीं रखते हैं। आलोचना खूब करो, लेकिन तथ्यों के आधार पर बात करो। तथ्य आएंगे और मैं देखूंगा। अगर सही लगेगा तो ठीक करूंगा।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest