Voice Of The People

मोदी सरकार की नीतियों का कमाल, दिसंबर 2023 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 3.8% बढ़ा

देश का औद्योगिक उत्पादन दिसंबर 2023 में 3.8 प्रतिशत बढ़ा जबकि इसके पिछले महीने नवंबर में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक पर मापा जाने वाला देश का औद्योगिक उत्पादन दिसंबर 2022 में 5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों से पता चला है कि भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक दिसंबर 2023 में 3.8 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जो आंकड़ा इस महीने में 3.6 प्रतिशत था।

बताते चलें कि एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक दिसंबर 2023 में 3.8 प्रतिशत बढ़ा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.9 प्रतिशत बढ़ा, जो एक साल पहले इस महीने में 3.6 प्रतिशत था।

पिछले साल दिसंबर में खनन उत्पादन में 5.1 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान आईआईपी 6.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले की अवधि में इसमें 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest