Voice Of The People

2047-48 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय 15,000 डॉलर से होगी अधिक, जानें क्या कहती है EY रिपोर्ट

आने वाले वर्षों में भारत का आर्थिक विकास कैसा होगा इसपर EY बिल्डिंग ए बेटर वर्किंग वर्ड ने INDIA@100 रियलाइजिंग द पोटेंशियल ऑफ ए 26 ट्रिलियन यूएस डॉलर इकोनॉमी नाम से रिपोर्ट प्रकाशित की है।

बताते चलें कि रिपोर्ट में टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बताया है कि पिछले दशक में भारत की बहुत अच्छी उन्नति हुई है। 10 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान पर थी। आज पांचवें नंबर पर है। भारत लगातार तीसरे साल सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था रहा है।

भारत 2030 तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। भारत के जर्मनी और जापान से आगे निकलने की संभावना है।

25 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 26 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो सकता है। 2047-48 तक ऐसा होने पर हमारी प्रति व्यक्ति जीडीपी 15,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक होगी। यह इस वक्त के स्तर से छह गुना अधिक है। भारत सरकार ने आने वाले इस काल खंड को अमृत काल कहा है।

SHARE

Must Read

Latest