Voice Of The People

रांची में RSS की प्रमुख बैठक, इन चुनौतियों पर चर्चा, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक की आज से शुरुआत हो गई है। आरएसएस की यह बैठक झारखंड की राजधानी रांची में की जा रही है। बैठक 14 जुलाई शाम 6 बजे तक चलेगी। इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ-साथ सभी सह सरकार्यवाह, सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक शामिल उपस्थित हैं।

इस बैठक में सह क्षेत्र प्रचारक, सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी और संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी पहुंचे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय स्तर पर संगठन में दायित्व और बदलाव को लेकर गंभीर चर्चा की जाने वाली है।

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस साल के अंत में महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। लिहाजा संघ की इस बैठक में इस साल हुए संघ शिक्षा वर्गों और कार्यकर्ता विकास वर्गों की समीक्षा के अलावा संघ शताब्दी कार्यविस्तार योजना के तहत हुई प्रगति पर चर्चा की जानी है। इसके अलावा यहां सामाजिक परिवर्तन के पांच विषयों के अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। साथ ही मौजूदा परिदृश्य पर भी मंथन होगा।

SHARE

Must Read

Latest