वसुधैव कुटुम्बकम की नीति पर चलते हुए भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका की तरफ साल 2016 में मदद का हाथ बढ़ाया था। अब श्रीलंका ने बताया है कि भारत की तरफ से 9 पहले की गई मदद कैसे देश के लिए वरदान साबित हुई है। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की यात्रा की थी। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने देश को 88 एम्बुलेंस सौंपी थी। यह एम्बुलेंस देश में लाखों लोगों की जान बचाने में मदद कर रही हैं।
सरकारी सूत्रों ने कहा कि श्रीलंका ने अपनी राष्ट्रीय आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा शुरू करने के लिए भारत की तरफ से तोहफे में दी गई एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया और जैसे-जैसे समय बीतता गया, इस मुहिम में देश ने एम्बुलेंस की संख्या में बढ़ोतरी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में तीन दिवसीय दौरा के लिए श्रीलंका के दौरे पर गए हुए थे। इसी दौरान श्रीलंका के स्वास्थ्य और मीडिया मंत्री नलिंदा जयतिसा ने शनिवार को पीएम मोदी को बताया, “आज एम्बुलेंस के बेड़े का साइज 322 हो गया है। इसका इस्तेमाल पूरे देश में मुफ्त आपातकालीन परिवहन सेवाएं पहुंचाने के लिए दिन-रात किया जा रहा है। 2016 से एम्बुलेंस सेवा ने 2.24 मिलियन इमरजेंसी हालातों को संभाला। इसमें सड़क दुर्घटनाएं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के मामले शामिल हैं।”