वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईएमएफ और विश्व बैंक ने भारत की मजबूत विकास क्षमता को सराहा है। उन्होंने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और वैश्विक व्यापार को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण पर भारत सरकार के कार्यों पर जोर दिया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैन फ्रांसिस्को में इंडिया कम्युनिटी सेंटर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत के उभरते नेतृत्व के बारे में बात की और कहा कि IMF और विश्व बैंक जैसे वैश्विक वित्तीय संस्थानों ने भारत की मजबूत विकास क्षमता और वैश्विक व्यापार को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता दी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, और जब IMF या विश्व बैंक यह मानता है कि विकास क्षमता के कारण भारत, चीन, कई अन्य ऐसे देश, विश्व व्यापार को आगे बढ़ाने का इंजन बन सकते हैं, तो वे भारत में मौजूद क्षमता को पहचानते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में सफल भारतीय पेशेवरों और व्यवसायों को भारत के साथ साझेदारी करने के अवसरों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण पर भारत सरकार के कार्यों पर जोर दिया।