प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुजरात के वडनगर में एक साधारण से परिवार से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का सफर काफी प्रेरणादायक है। आज हम बात करने जा रहे हैं उस दिन की जब उनके जन्मदिन पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बने थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66वां जन्मदिन काफी ज्यादा ऐतिहासिक था। दरअसल 2016 में उन्होंने अपने जन्मदिन के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की। उन उपलब्धियां को आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। पहला रिकॉर्ड तब बना जब 989 बच्चों ने सिर्फ 30 सेकंड के अंदर ही दीप जलाएं। इससे एकता और उत्सव का एक खूबसूरत दृश्य बना।
इसके बाद 1000 दिव्यांगों ने अपनी व्हीलचेयर का इस्तेमाल करके एक बड़ा व्हीलचेयर लोगों बनाया और इसे दूसरे वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया। इसी के साथ तीसरा रिकॉर्ड तब बना जब 1700 बधिर व्यक्तियों को एक ही जगह पर 3400 श्रवण यंत्र बांटे गए। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन पर 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।