Voice Of The People

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी ने बनाया चुनाव प्रभारी, इन राज्यों में पार्टी को जीत दिलाने में निभाई है अहम भूमिका

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है। भाजपा के लिए धर्मेंद्र प्रधान का चयन इसलिए खास है क्योंकि वे ओडिशा से आते हैं और उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और पार्टी को सफलता दिला चुके हैं। धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल बिहार में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को चुनौती देने में कारगर साबित होगा।

धर्मेंद्र प्रधान का सक्सेस रेट इतना जबरदस्त है कि उनको इग्नोर करना मुश्किल है। हरियाणा और ओडिशा विधानसभा में बीजेपी की जीत चमत्कारिक रही। धर्मेंद्र प्रधान भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं। उन्होंने कई राज्यों में चुनाव प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण काम किया है। उनकी रणनीतिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल के कारण भाजपा को कई चुनौतीपूर्ण चुनावों में सफलता मिली है। धर्मेंद्र प्रधान इससे पहले भी कई राज्यों के प्रभारी रहे हैं और इस भूमिका में उनके नेतृत्व में बीजेपी ने बिहार समेत कई राज्यों में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है।

बतौर चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की सफलताएं

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जब सब कांग्रेस की जीत का अनुमान लगा रहे थे तब बीजेपी को शानदार जीत दिलाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा को लगातार दूसरी बार प्रचण्ड बहुमत से सत्ता दिलाई

2010 में बिहार भाजपा के सह-प्रभारी बनाए गए, एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली

2017 में उत्तराखंड में सह चुनाव प्रभारी बने, पार्टी को शानदार जीत दिलाई

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट के प्रभारी थे जहां ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था

वर्तमान में शिक्षा मंत्री हैं धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान जुलाई 2021 से शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इससे पहले कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री (2017-2021), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री (2014-2021) और इस्पात मंत्री (2019-2021) के विभागों को संभाला है। वह 26 मई 2014 से कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। प्रधान ने 3 अप्रैल 2018 से 2 अप्रैल 2024 तक राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले उन्होंने 14वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में संबलपुर सीट जीती।

Must Read

Latest