Voice Of The People

विपक्ष के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चलाने की जरूरत… केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर कसा तंज

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने बुधवार को विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए नसीहत दी कि वह पिछले 11 साल से अपनी कोई साख नहीं बना पाया है। इसलिए उनके लिए कौशल विकास मंत्रालय में एक निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए। उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश किए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि यह अभिभाषण अमृतकाल को प्रतिबिंबित करता है। देश की 150 करोड़ लोगों की आशाओं का घोषणापत्र है। उन्होंने कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी को सुझाव दिया कि वह अपने मंत्रालय में विपक्ष के लिए कौशल सिखाने का कार्यक्रम शुरू करें।

जेपी नड्डा ने कहा, “मैंने जयराम रमेश को बताया था कि हम 40 साल तक विपक्ष में रहे। विपक्ष का सबसे पहला काम होता है कि वह अपनी साख बनाए। आप (कांग्रेस) 11 साल में साख ही नहीं बना पाए।” उन्होंने हंसते हुए मंत्री जयंत चौधरी से कहा कि वह इस कार्यक्रम के लिए कोई फीस नहीं रखें। जेपी नड्डा ने कांग्रेस की ओर संकेत करते हुए कहा यदि आपकी पार्टी कुछ अबोध लोगों की बंधक बन गई है तो हम क्या कर सकते हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि पिछली सरकारों ने आतंकवाद के मामले में कुछ नरमी बरती किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत भारत ने यह दिखा दिया कि वह घर के भीतर घुसकर मारने से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आज का भारत न्यू नॉर्मल के साथ खड़ा है। जेपी नड्डा ने उरी और पहलगाम हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के भीतर घुसकर चलाए गए विभिन्न ऑपरेशन का हवाला दिया। बताया, क्या है न्यू नॉर्मल नड्डा ने इस न्यू नॉर्मल को स्पष्ट करते हुए कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल करना बंद करो, कोई न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा।

Must Read

Latest