Voice Of The People

पीएम मोदी से बड़ा मोटिवेशन देने वाला कोई नहीं… परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल छात्र ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण में दरभंगा के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने बताया कि पीएम की बातों से उनकी परीक्षा संबंधी चिंताएं कम हुईं और उन्हें करियर पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने पीएम को सबसे बड़ा मोटिवेटर बताया, जिससे उन्हें परीक्षा के दबाव से मुक्ति मिली और ‘एग्जाम वारियर’ बनने का संदेश मिला। इस कार्यक्रम ने छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक छात्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनकर मेरी परीक्षा को लेकर जो टेंशन थी, उसमें बहुत हद तक कमी आ गई है। अब केवल परीक्षा में उच्च अंक की चिंता नहीं करनी है, अपने करियर पर फोकस करना है। पीएम जिस सरल भाषा में बात कर रहे थे, जितनी आत्मीयता से बात कर रहे थे, उतने सहज तो घर में मम्मी और पापा भी नहीं रहते। उनके साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होकर पढ़ने के बाद भूलने की बीमारी से भी मुक्त हो गया।

एक अन्य छात्र ने कहा, “अब जाकर पता चला कि हम केवल परीक्षा और उच्च अंक प्राप्त करने के दबाव में याद किया गया उत्तर भी परीक्षा कक्ष में पहुंचने के बाद भूल जाते थे। सचमुच प्रधानमंत्री मोदी से बड़ा मोटिवेटर कोई नहीं है। उनकी एक-एक बात हम लोगों ने ध्यान से सुनी।

एक और छात्र ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा बहुत प्रेरक कार्यक्रम है। मुझे तो व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छा लगा। परीक्षा को लेकर बहुत तनाव था। अब जाकर कमी आई है।

Must Read

Latest