https://www.facebook.com/jankibaat/videos/476169696428435/
जन की बात की टीम दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 कवर करते हुए। दिल्ली के द्वारका विधानसभा पहुंची। यहां वर्तमान में आम आदमी पार्टी के विधायक आदर्श शास्त्री है जोकि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते है। लेकिन आम आदमी पार्टी से टिकट न मिलने के कारण, वह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में है। द्वारका विधानसभा में भाजपा से प्रद्युमन राजपूत मैदान में है। जबकि आम आदमी पार्टी से कांग्रेस के दिग्गज नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा मैदान में है।
द्वारका विधानसभा में चार वार्ड ईस्ट सागरपुर, वेस्ट सागरपुर, डाबरी और मंगोलपुरी वार्ड आते है। यहां मुख्य समस्याओं की बात करें तो वेस्ट सागरपुर में सीवर लाइन का काम पिछले 2 सालों से चल रहा है। जिसके कारण सड़क की हालत पूरे इलाके में खस्ता है और इलाके ने जाम एक बड़ी समस्या बन गई है।
जन की बात के फेसबुक लाइफ में लोगों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो भी काम किया है वह पिछले 6 महीने में किया। जबकि एक तरफ लोगों की यह भी कहते दिखाई दिए कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दी जाने वाली फ्री पानी फ्री बिजली और फ्री यात्रा की सुविधा आज से पहले किसी सरकार ने नहीं दी है।
इलाके में समीकरण की बात करें तो यह लगा राजपूत बहुल इलाका माना जाता है। और आदर्श शास्त्री के कांग्रेस से आ जाने से मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।