Voice Of The People

अपराधी विकास दुबे का करीबी साथी मुठभेड़ में पुलिस के हाथ चढ़ा, कर रहा बड़े खुलासे

 

कानपुर प्रकरण के बाद चर्चित विकास दुबे अभी तक फरार है और पुलिस को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। लेकिन पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर कार्यवाही कर रही है। कल ही उसके गांव स्तिथ किले नुमा घर को ढहा दिया गया। इसके साथ ही लखनऊ में विकास दुबे के घर को भी गिराने की पूरी तैयारी की जा रही है। नपाई में मिला है कि उसका यह घर भी अवैध है। इसके साथ ही पुलिस को विकास दुबे के साथियों की भी तलाश है। इस दौरान पुलिस को अपराधी विकास दुबे के एक साथी की भनक लगी और पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एनकाउंटर भी किया।

विकास का करीबी साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा

आपको बता दें कि पुलिस ने अपराधी विकास दुबे के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित किया है। साथ ही साथ उसके 18 अपराधी साथियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। आपको बता दें कि इसी के साथ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने विकास के करीबी दोस्त को एक मुठभेड़ में पकड़ा है इस मुठभेड़ में विकास के करीबी दोस्त दयाशंकर को पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका है। इसके बाद दयाशंकर ने एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं। उसने कहा कि जिस रात को पुलिस एनकाउंटर करने वाली थी उस रात किसी पुलिस वाले का विकास के पास फोन आया था। उसके बाद यह सब कुछ हुआ। इसके साथ ही उसने कहा कि विकास में इन सबके बाद 25-30 लोगों को बुलाया और पुलिस वालों पर उसने फायरिंग की। दयाशंकर ने कहा कि उसने कुछ नहीं देखा क्योंकि वह घर के अंदर बंद था। बता दें कि दयाशंकर विकास का बहुत करीबी था और वह आर्थिक फैसले और उसकी जानकारी रखता था। दयाशंकर का एक और नाम कल्लू भी है।

आपको बता दें कि विकास दुबे को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की टीम अपने काम पर लगी हुई है। साथ ही साथ विकास दुबे को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की 25 टीम लगी हुई है। इसके साथ ही सर्विलांस टीम करीब 355 मोबाइल फोन की छानबीन कर रही है।

कानपुर आईजी ने कहा है कि 21 लोगों की पहचान की जा चुकी है और कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही उसके सभी अवैध कब्जों को सीज कर दिया जाएगा।

SHARE

Must Read

Latest