Voice Of The People

बेंगलुरु में गायब हुए 3 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज, प्रशासन की उडी नींद

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले राज्य व केंद्र सरकार के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बने हुए है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बड़े संकट की और इशारा कर रही है। भारत में अब प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 50000 के पार जा चुकी है। वही देश में में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14 लाख के पार जाने वाली है।

वही कर्नाटक से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। कर्नाटक में भी कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में मरीजों की संख्या 90 हज़ार को पार कर गई है।

इस बीच राजधानी बेंगलुरु से एक डरा देने वाली खबर सामने आरही है। जानकारी मिल रही है कि, बेंगलुरु में कोरोना के 3338 मरीज़ गायब हो गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीज कहां गए इनका कोई अता पता अभी तक नहीं लगा सका है।

फिलहाल प्रशासन इनकी तलाश में जुट गया है। आंकड़ो के हिसाब से यदि बात की जाए तो यह शहर में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या का 7 प्रतिशत हिस्सा है।

इस पुरे मामलें पर बोलते हुए बेंगलुरु महानगर पालिका के कमिश्नर एन मंजुनाथ प्रसाद ने कहा कि, ‘हम पुलिस की मदद से कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता लगा सकते हैं, लेकिन 3338 अभी भी अनट्रेसेबल हैं। कई मरीजों ने गलत मोबाइल नंबर और पते दिए हैं, जैसे ही इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ये गायब हो गए।’

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest