बंद नही चालू थे 13-14 को सुशांत की बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरा,आखिर क्या छुपाना चाहती है मुंबई पुलिस?

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के सिलसिले में चल रही जांच के अंदर आए दिन एक नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस हर संदिग्ध व केस से जुड़े सभी लोगों से उनके बयान दर्ज करवा रही है। बताया जा रहा है कि, अब तक मुंबई पुलिस इस पूरे मामले में 40 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

वही सुशांत के पिता के के सिंह ने भी अब बिहार पुलिस में एफ आई आर दर्ज करवा दी है। जिसके बाद से मुंबई में बिहार पुलिस एक नए सिरे से पूरे मामले की जांच कर रही है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ताजा खुलासे में बताया गया है कि,13-14 तारीख को सुशांत की बिल्डिंग का सीसीटीवी फुटेज चालू था।

आपको बता दें कि, सुशांत की बिल्डिंग इंचार्ज ने इस बात की जानकारी दी है कि, उस दिन सीसीटीवी चालू था।

तो अब सवाल यह उठता है कि, क्या मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले में कुछ छुपा रही है?

सवाल यह भी बनता है कि, अगर सीसीटीवी चालू था तो उसके बंद होने का बयान मुंबई पुलिस द्वारा क्यो दिया गया?

सवाल यह भी उठता है कि, क्या जानबूझकर उस दिन की सीसीटीवी फुटेज को दबाया जा रहा है ?

यह सभी सवाल एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। इन्हीं सवालों के कारण देश में सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग लगातार उठाई जा रही है।

Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest