Voice Of The People

बांद्रा डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने रिया चक्रवर्ती से चार बार फोन पर क्या बातचीत की?

रिया चक्रवर्ती मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक मीडिया चैनल ने एक और बड़ा खुलासा किया है आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती की आईडी से पूछताछ भी चल रही है रिया ने चार बार डीसीपी त्रिमूखे से फोन पर बात हुई है यह खुलासा रिया की कॉल डिटेल से हुआ है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रीमुखे रिया चक्रवर्ती लगातार संपर्क में थी और वह 20 जून से ही लगातार उनके संपर्क में थी। इस दौरान चार बार उनसे बात भी कर चुकी हैं। यह खुलासे कॉल डिटेल से हुए हैं। यही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ठीक 6 दिन बाद यानी कि 20 जून को ही रिया ने डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को मैसेज भेजा था।

फिर 21 जून से 28 जुलाई के बीच रिया ने डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से चार बार बातचीत की। अभिषेक त्रिमुखे बांद्रा के डीसीपी हैं। पूरे मामले पर सवाल यह उठता है कि आखिर रिया की मुंबई के डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे से क्या बातचीत हुई। रिया ने ही ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की थी ताकि सुशांत को न्याय मिले और जब यह केस सीबीआई को गया, तब रिया सीबीआई जांच का विरोध कर रही है। वह चाहतीं हैं कि जांच मुंबई पुलिस करें। आखिर में मुंबई पुलिस पर ही रिया को क्यों भरोसा है? मुंबई पुलिस ने जिस तरह से पिछले डेढ़ महीने से जांच की है उससे अब लोगों का मुंबई पुलिस पर भी शक बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग मुंबई पुलिस पर लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं। वहीं पर रिया के अनुसार उनकी आमदनी 14 लाख है। अगर उनकी आमदनी 14 लाख है तो उन्होंने मुंबई में दो बड़े निवेश कैसे किया है? साथ ही उन्होंने 10 लाख का वकील कैसे हायर किया है? कहां से वो इतने पैसे देंगी?

वहीं पर बिहार पुलिस के आईपीएस ऑफिसर विनय तिवारी को अब महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी द्वारा छोड़ दिया गया है। आपको बता दें कि आईपीएस विनय तिवारी केस की जांच के लिए मुंबई गए थे और उनके मुंबई पहुंचते ही बीएमसी और मुंबई पुलिस ने उन्हें जबरन क्वारंटाइन करा दिया था। आपको बता दें कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा था और सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार ,बीएमसी और मुंबई पुलिस को फटकार लगाई थी। यही नहीं बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने भी कहा था कि एक क्वारंटाइन नहीं बल्कि हाउस अरेस्ट है। बता दें कि क्वारंटाइन के 5 दिन बाद आज विनय तिवारी को मुंबई प्रशासन द्वारा छोड़ा गया। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मुझे नहीं बल्कि जांच को क्वॉरेंटाइन किया था। उन्होंने कहा कि मुझे वहां पर जबरन पकड़कर क्वॉरेंटाइन किया गया।

SHARE

Must Read

Latest